G.K. 18/12/2019



1. भारत का कितना प्रतिशत भाग पर्वतीय है ?
*-- 11 प्रतिशत*

2. भारत का कितना प्रतिशत भाग पहाड़ी है ?
*-- 18 प्रतिशत*

3. भारत का कितना प्रतिशत भाग पठारी है ?
*-- 28 प्रतिशत*

4. कितना प्रतिशत भाग मैदानी है ?
*-- 43 प्रतिशत*

5. भू-वैज्ञानिकों के मुताबिक जहां आज हिमालय पर्वत है वहां पहले क्या था ?
*-- टेथिस सागर*

6. हिमालय की उत्पत्ति का सिद्धांत क्या है ?
*-- प्लेट विवर्तणिकी*

7. हिमालय पर्वतश्रेणी को कितने भागों में बांटा गया है ?
*-- तीन*
A. वृहद हिमालय या हिमाद्री
B. लघु हिमालय या हिमाचल श्रेणी
C. शिवालिक या बाह्य हिमालय

8. वृहद हिमालय की औसत ऊंचाई कितनी है ?
*-- 6000 मीटर*

9. विश्व की सर्वाधिक ऊंची चोटियां किस श्रेणी में पाई जाती हैं ?
*-- वृहद हिमालय*

10. वृहद हिमालय की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है ?
*-- माउंट एवरेस्ट (सागरमाथा)*

11. वृहद हिमालय की दूसरी चोटियों के क्या नाम हैं ?
*-- कंचनजंघा, मकालू, धौल्लागिरी, नंगा पर्वत, अन्नपूर्णा, नंदादेवी ।*

12. नंदादेवी चोटी किस राज्य में आती है ?
*-- उत्तराखंड*

13. नंदादेवी चोटी किस हिमालय का हिस्सा है ?
*-- कुमायुं हिमालय*

14. भारत में हिमालय की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है ?
*-- कंचनजंघा*

15. कंचनजंघा चोटी कहां स्थित है ?
*-- सिक्कम और नेपाल की सीमा पर*



1. भारत का सबसे ऊंचा शिखर कौन है ?
*-- माउंट- K2 । इसे गॉडविन ऑस्टिन के नाम से भी जाना जाता है ।*

2. माउंट- K2 कहां स्थित है ?
*-- कराकोरम श्रेणी में (पाक-अधिकृत कश्मीर)*

3. लघु हिमालय या हिमाचल श्रेणियों का विस्तार भारत में कहां है ?
*-- मुख्य हिमालय के दक्षिण में ।*

4. हिमाचल श्रेणियों की औसत ऊंचाई कितनी है ?
*-- 3700-4500 मीटर*

5. हिमाचल श्रेणियों में मुख्य रूप से कौन-सी श्रेणियां शामिल हैं ?
*-- पीर पंजाल, धौल्लाधर, नागटिब्बा, महाभारत इत्यादि ।*

6. शिमला, मसूरी, नैनीताल, चकराता, रानीखेत, दार्जलिंग हिमालय के किस श्रेणी में स्थित हैं ?
*-- हिमाचल श्रेणी या लघु हिमालय*

7. बुगयाल और मर्ग किसे कहा जाता है ?
*-- लघु हिमालय के ढाल पर छोट-छोटे घास के मैदान को कश्मीर मर्ग कहते हैं और उत्तराखंड में बुगयाल ।*

8. सोगमर्ग और गुलमर्ग कहां है ?
*-- कश्मीर*

9. हिमालय की सबसे दक्षिणी श्रेणी कौन-सी है ?
*-- शिवालिक या बाह्य हिमालय*

10. शिवालिक श्रेणी की औसत ऊंचाई कितनी है ?
*-- 600-1500 मीटर*

11. शिवालिक में मिट्टी और कंकड़ के बने ऊंचे मैदानों को क्या कहते हैं ?
*-- पश्चिम में दून (देहरादून) और पूर्व द्वार (हरिद्वार)*

12. जास्कर और लद्दाख श्रेणी कहां स्थित है ?
*-- कश्मीर*

13. जास्कर और लद्दाख श्रेणी के बीच कौन-सी नदी बहती है ?
*-- सिंधु*

14. भारत की सबसे गहरी गार्ज का निर्माण कहां होता है ?
*-- बुंजी नामक स्थान पर ।*

15. जम्मू-कश्मीर में पूर्व से पश्चिम की ओर पर्वत श्रेणियों का क्रम क्या है ?
*-- कराकोरम, लद्दाख, जास्कर, पीर पंजाल ।*





1. पटकाई, लुसाई, गारो, खासी, जयंतिया, बरैल और निकिर पर्वतश्रेणी कहां स्थित है ?
*-- मेघालय (पूर्वी राज्यों में)*

2. अरावली पर्वत की लंबाई कितनी है ?
*-- 1100 मीटर*

3. अरावली पर्वत कहां से कहां तक फैला है ?
*-- दिल्ली से अहमदाबाद तक*

4. भारत की सबसे प्राचीन पर्वत-श्रेणी कौन-सी है ?
*-- अरावली*

5. अरावली का सर्वोच्च शिखर कौन-सा है ?
*-- गुरुशिखर*

6. गुरुशिखर कहां स्थित है ?
*-- माउंटआबू की पहाड़ी पर 1722 मीटर।*

7. पीपली घाट दर्रा कहां स्थित है ?
*-- अरावली*

8. अरावली की पश्चिम की ओर से कौन-सी नदी निकलती है ?
*-- माही और लूनी*

9. लूनी नदी कहां जाकर गायब हो जाती है ?
*-- कच्छ के रण में ।*

10. अरावली के पूर्व की ओर कौन-सी नदी निकलती है ?
*-- बनास नदी ।*

11. वैसी नदी जो जमीन में ही लुप्त हो जाती है क्या कहलाती है ?
*-- द रिवर ऑफ इफमेरल (The river of Ephemeral)*

12. किस पहाड़ी को पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट की मिलनस्थली कहते हैं ?
*-- नीलगिरी*

13. नीलगिरी का सर्वोच्च शिखर कौन-सा है ?
*-- डोडाबेट्टा (2623 मी)*

14. नीलगिरी की पहाड़ी किस राज्य में स्थित है ?
*-- तमिलनाडु*

15. मालवा का पठार किस राज्य में है ?
*-- मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़*

16. मालवा के पठार से कौन-सी नदी नकलती है ?
*-- चंबल और बेतवा*

17. विंध्याचल का पठार किस राज्य में है ?
*-- झारखंड, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़*

18. कौन-सी पर्वतमाला उत्तर भारत को दक्षिण भारत से अलग करती है ?
*-- विंध्याचल पर्वतमाला*

19. विंध्याचल का पठार किन चट्टानों का बना है ?
*-- परतदार चट्टान*
20. मैकाल पठार कहां स्थित है ?
*-- छत्तीसगढ़*

                         



No comments:

Post a Comment

Featured post

4200 પે ગ્રેડ બાબતે અપક્ષ ધારાસભ્ય મેવાણી સાહેબની રજુઆત

4200 પે ગ્રેડ બાબતે અપક્ષ ધારાસભ્ય મેવાણી સાહેબની રજુઆત 4200 પે ગ્રેડ બાબતે અપક્ષ ધારાસભ્ય મેવાણી સાહેબની રજુઆ...